
Deoghar: देवघर नगर पुलिस ने चोरी के एक पल्सर बाइक के साथ दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पुछताछ करने में जुटी है। हांलाकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

बताते चलें कि गुरूवार को बीएड कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अमिताभ अमन की पल्सर बाइक चोरी कर ली गयी थी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने उक्त पल्सर बाइक को ही बरामद किया है। बताया जाता है कि चोरों ने उक्त प्लसर बाइक के कई पार्ट पूर्जा को भी खोलकर बेच दिया है।

सूत्रों कि माने तो उक्त प्लसर बाइक को बरमसिया इलाके से बरामद किया गया है।


