
Jamtara: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वाकारिब को गुप्त सूचना मिलने पर साइबर अपराधियों की धर पकड़ के लिए टीम गठित की गई। छापेमारी करते हुए कर्माटांड़ थाना अंतर्गत काशीटांड , सीताकाटा एवं बनकटी गांव में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर किया गया।

शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर डीएसपी विकास आनंद लंगूरी ने बताया कि सामुकपोखर गांव के दुर्योधन महतो, चांद किशोर सिंह, सीताकाटा गांव के छोटेलाल दास, पिंडारी गांव के मनपूरण दास , किस्मत अंसारी ग्राम घेाषवाद पांचों कर्माटांड़ थाना अंतर्गत है। वही टिंकू रविदास जो धनबाद जिला के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हैं। वह भी ससुराल सीताकाटा गांव में रहकर साइबर अपराध को अंजाम देते थे। इन सभी के पास से फर्जी मोबाइल ,सिम, एटीएम कार्ड, पासबुक ,आधार कार्ड, मोटरसाइकिल नगद के साथ पकड़ा गया ।थाना कांड संख्या 68/24 दिनांक 24.10.2024 धारा 111(2) (ii)/317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/ 3(5) Β.Ν.5 2023 866(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तियों के पास से 16 मोबाइल ,21 सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड ,एक पासबुक, एक आधार कार्ड ,₹30000 नगद राशि ,एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। सभी लोग माय जिओ एप्स, क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड, एनीडेस्क एप एवं विभिन्न माध्यमों से साइबर ठगी को अंजाम देते थे।


