
Deoghar: लखराज जमीन के हस्तांतरण एवं निबंधन नहीं होने को लेकर पिछले दस दिनों से पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री सहित कई लोग आमरण अनशन पर थे। शुक्रवार को जिला प्रशासन के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी आमरण स्थल पहुंचे और काफी समझा बुझाकर अनशन को तोड़वाया।

इस दौरान वीआईपी चौक स्थित आमरण स्थल और शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर तीन डीएसपी, तीन इंस्पेक्टर और कई सब इंस्पेक्टर सहित 325 अतिरिक्त पुलिस जवानों को विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात किया गया था।

325 जवानों में से 175 को नगर थाना में, 100 को बाबा मंदिर थाना, तथा 50 जवानों को ट्रेफिक व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात किया गया था। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये सदर एसडीपीओ पवन कुमार, सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, सदर सर्किल इंस्पेक्टर संजय बर्मन, सारवां सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह सहित कई दारोगा सक्रिय दिखे।
बाबा मंदिर इलाके से लेकर टावर चौक, पुरनदाहा मोड़, बरमसिया चौक से डीसी आवास सहित कई इलाके में काफी संख्या में पुलिस के जवान एक -एक पदाधिकारी के साथ तैनात थे।


