
Godda: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महगामा विधानसभा सीट से विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।

उन्होंने गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में नामांकन पर्चा दाखिल किया।

बता दें, दीपिका पांडेय सिंह वर्तमान में महगामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और हेमंत सरकार में कृषि मंत्रालय संभाल रही हैं।
नामांकन से पहले दीपिका पांडेय सिंह ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।



