
Deoghar: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के कुशमाहा गावं में बुधवार को दो पक्षो के बीच हुए मारपीट में एक पक्ष के पिता सहित दो पुत्र घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में बलदेव महतो, मुकेश महतो और संतोष महतो के नाम शामिल है। घायलों ने बताया कि उसके गोतिया के लोगों द्वारा जबरदस्ती उसके पेड़ को काटा जा रहा था। जब पेड़ काटने से मना करने गया तो उनलोगों पर टांगी, लाठी और लोहे के रड से हमला कर दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को 108 नंबर की एंबुलेंस वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया कि घटना की जानकारी सारठ पुलिस को दे दी गई है।


