

हरिद्वार।

कोरोना महामारी के बीच महाकुंभ 2021 (Kumbh Mela Haridwar 2021) का आयोजन हरिद्वार में होने जा रहा है।

केंद्र सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेले के लिए दिशा-निर्देश (एसओपी) जारी कर दी है। श्रद्धालुओं को हरिद्वार आने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज से मेडिकल सर्टिफिकेट लाना भी अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार का मानना है कि चूंकि महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में एहतियात बरतना जरूरी है।





