
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलमपुर निवासी नन्हें राजेश अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि घायल की हालत को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि रात भर प्राइवेट क्लिनिक का चक्कर लगाया लेेकिन कहीं भी चिकित्सीय सेवा मुहैया नहीं कराया गया। रात भर सदर अस्पताल में रखने के बाद शुक्रवार सुबह घायल को इलाज के लिए प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है।

घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि गुरुवार रात घर से अपनी बाइक लेकर किसी जरूरी काम से देवघर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ठाढ़ी मोड़ (कुंडा थाना के समीप) विपरित दिशा से आ रही सिलवर कलर के चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को सड़क किनारे जाकर जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना में चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी होते ही आसपास के वहां जुट गए और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
महिला सहित तीन घायल
वहीं गुरुवार रात अन्य सड़क हादसा में दो महिला व एक पुरूष जख्मी हो गए। घायल मुुंगेर जिला के मेदनीचक निवासी वीणा देवी, शिवनगर निवासी कपय देवी व कटाेरिया थाना क्षेत्र के मालबथान निवासी सुखलन मुर्मू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।


