
Deoghar: देवघर नगर एवं कुंडा थाना क्षेत्र में दो महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

सोमवार की सुबह 7:30 बजे के आसपास बाइक सवार दो बदमाशों ने नगर थाना इलाके के अंबेडकर चौक स्थित सदर एसडीपीओ आवास के पास एक महिला के गले से सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गए। पीड़ित महिला का नाम गुंजन कुमारी पति सचिन दास है जो नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की रहने वाली है।

सचिन दास पुलिस पदाधिकारी हैं जो दुमका जिला में पोस्टेड बताया जाता है । घटना की बाबत बताया जाता है कि पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल बस चढ़ाने अंबेडकर चौक के पास गई थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचा और उसके गले से सोने की चेन खींच कर फरार हो गया ।
अंबेडकर पुस्तकालय में लगे सीसीटीवी में छिनतई करने वाले बदमाश की तस्वीर कैद हो गई है। घटना के उपरांत पीड़िता अपने पति के साथ शिकायत देने नगर थाना पहुंची। नगर पुलिस शिकायत लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है।
इधर दूसरा मामला कुंडा थाना क्षेत्र के शहीदआश्रम रोड इलाके का है। जहां सुबह करीब 08 बजे पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से लगभग 10 ग्राम वजन के सोने की चेन की छितनई कर ली। इसे लेकर शहीद आश्रम रोड मीरा कूंज निवासी पीड़िता सीमा पांडेय ने कुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराया है।
कहा है कि वह वह मंदिर से पूजा कर वापस लौट रही थी। उसी दौरान उसके घर के गली में पहले से खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन खींच लिया और फरार हो गया। कुंडा पुलिस शिकायत लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।


