
Deoghar: देवघर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर को मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत पीडीएस दुकानदारों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी 13-वि०स०नि०क्षे० सह अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा पीडीएस डीलरों व मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने में आपकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। हजारों की जनसंख्या के बीच आप हर महीने खाद्यान बांटते हैं, लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आप अपनी दुकान में मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर-बैनर लगाकर लोगों को जागरूक करें तथा 20 नवम्बर को मतदान के दिन वोट देने के लिए उन्हें प्रेरित करें। पीडीएस डीलर्स को ईवीएम, वीवीपैट, वोटर हेल्पलाइन नंबर तथा सी विजिल एप के बारे में भी बताया गया। उन्होंने मतदाताओं को बताया कि वीवीपैट के माध्यम से मतदान के बाद यह जाना जा सकता है कि आपने किसे अपना वोट दिया है। वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950 पर फोन कर मतदाता वोटरलिस्ट में नाम है या नहीं इसका पता लगा सकते हैं। अगर आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो तो सी विजिल एप्प के माध्यम से प्रशासन को सूचित कर सकते हैं। 100 मिनट के अंदर कार्रवाई होगी।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे निर्वाची पदाधिकारी 14-वि०स०नि०क्षे० सारठ सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, अंचलाधिकारी मधुपुर, यामुन रविदास, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पांडे एवं स्वीप कोषांग के कर्मी आदि उपस्थित थे।


