
Deoghar: साइबर ठगी की जड़ें इतनी मजबूत हो चुकी है कि किसी को भी बड़े आसानी से अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना लेते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। एक आइपीएस अधिकारी के रिश्तेदार के खाते से 13.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है।

घटना महाराष्ट्र में रहने वाले आइपीएस अधिकारी के रिश्तेदार के खाते से निकासी की गई है।

महाराष्ट्र पुलिस को अनुसंधान के क्रम में पता चला कि रिश्तेदार के खाते से अवैध निकासी गिरीडीह, देवघर व पटना से निकासी की गई है। इसके बाद देवघर साइबर थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। बड़े अधिकारी के रिश्तेदार से ठगी का मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
देवघर साइबर थाना की पुलिस लगातार मामले की छानबीन में जुटी है। कई अहम जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। जिसके आधार पर साइबर अपराधी तक पहुंच की उम्मीद है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है।



