
Deoghar: विभिन्न मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस के सभी एमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) व चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में धरना पर बैठकर मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। हड़ताली कर्मियों ने बताया कि कम मानदेय का भुगतान होने के बावजूद 24 घंटे सातों दिन अपनी सेवा देते है लेकिन दुर्गा पूजा जैसे पर्व में भी एक माह का भुगतान कंपनी की ओर से नहीं किया गया।

कर्मियों के सामने भुखमरी का संकट खड़ी हो गई है। वेतन के अभाव से हम सभी कर्मी अत्यंत तनाव में है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी की ओर से लक्ष्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त दबाव भी झेलना पड़ता है। तो दूसरी तरफ 365 दिनों काम करना पड़ता है। एक दिन भी छुट्टी नहीं मिलती है। छुट्टी लेने पर राशि की कटौती कर ली जाती है। 30 दिन काम करने के एवज में केवल 26 दिनों का ही भुगतान किया जाता है।
इधर, मरीज अस्पताल पहुंचाने के लिए लगातार 108 नंबर पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उनको कोई रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है। कई बार फोन भी नहीं उठ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।


