
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल स्थित कुष्ठ आश्रम रोड में मंगलवार की रात को फायरिंग की घटना घटी है। सूचना पर नगर पुलिस रात को घटनास्थल पहुंची और मौके पर से दो गोली का खोखा बरामद किया है।

सूत्रों कि माने तो एक दबंग किस्म के व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि इस मामले में देवघर पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा मंगलवार की रात में कई जगहों पर लगभग पांच फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस सिर्फ सदर अस्पताल के कुष्ठा आश्रम रोड से दो खोखा बरामद किया गया।
समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।



