Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गयी। महिला का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। मृतका का नाम 23 वर्षिय सुधा कुमारी पति विक्की आंनद है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दिये शिकायत में मृतका के भाई मनीष ठाकुर ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हिंदू रिति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही बहन की सास सुनीता देवी, ससुर सच्चिदानन्द झा, ननद प्रिंयका खवाड़े और नेहा नरोने सभी पानी टँकी निवासी द्वारा एक मत होकर पांच लाख रूपये दहेज के रूप मेे मांग करने लगे। जब बहन ने इसका विरोध किया तो सभी लोग उसके साथ मारपीट करने लगे।

कहा है कि 6 अक्टूबर की शाम 07 बजे के आसपास बहन ने फोन कर कहा कि उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट किया जा रहा है। उपरांत वह बहन के घर गया तो उसके ससुराल वालों ने उसकी एक न सुनी। कहा है कि दहेज की मांग पूरी नहीं किये जाने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।
इधर नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।



