
Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट कर मोबाइल सहित नकदी छिनतई कर लिये जाने की शिकायत की गयी है। यह शिकायत देबानबाबा गली करनीबाग निवासी राजेश रंजन राय ने दी है।

कहा है कि 6 अक्टूबर को लगभग 9 बजे दिन में सदर अस्पताल देवघर गया था। उसी क्रम में एक एंबुलेस के मालिक ने उसके साथ मारपीट किया और मोबाइल एवं 20 हजार रूपये नकद की छिनतई कर ली।

नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।



