
Deoghar: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा राजधानी राँची में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

स्कूल के छात्र छात्राओं ने कुल पाँच पदक जीते। जिसमें जयवीर यादव और रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक तथा आदित्य कुमार, अभिषेक मुर्मू व सिमरन झा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रकार विद्यालय ने कुल दो स्वर्ण पदक व तीन कांस्य पदक प्राप्त किया।

छात्र जयवीर ने पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ताइक्वांडो खेल में कई स्वर्ण पदक जीता है जिससे विद्यालय व देवघर जिला को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है। एक बार पुनः सभी छात्रों ने एक साथ कई पदक जीतकर विद्यालय का नाम राज्य स्तर पर पहुँचाया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर पुरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय की सचिव ममता किरण ने छात्रों के उपलब्धि को दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया है साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को इस जीत के लिए बधाई दी है।


