
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के सुजनी गांव के पास गुरूवार की देर रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक का नाम उमेश यादव है जो सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के बीचकोड़बा थाना क्षेत्र के बक्शीला गांव का रहने वाला है।

बताया जाता है कि मृतक उमेश यादव मजदूरी करने के लिए जसीडीह के सुजनी गांव आया था। मजदूरी कर वह वापस लौट रहा था उसी क्रम में शुक्रवार को रात 10 बजे के आसपास सुजनी मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। शनिवार को परिजन सदर अस्पताल पहुंचे उपरांत शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।


