spot_img
spot_img

नीरज चोपड़ा ने Kourtane Games में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को कुओर्टेन खेलों में 86.79 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक जीता। नीरज ने इस टूर्नामेंट में 83.21 मीटर के मामूली थ्रो के साथ शुरुआत की और अपने दूसरे प्रयास में 86.79 मीटर तक सुधार किया। बाकी चार प्रयास फाउल रहे।

इस स्पर्धा का स्वर्ण जर्मनी के जोहान्स वेटर ने जीता। वेटर ने 93.59 मीटर का थ्रो किया। लंदन ओलंपिक के स्वर्ण  पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 89.12 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। 

बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन नीरज चोपड़ा की यूरोप में तीसरी प्रतियोगिता है। इससे पहले उन्होंने 10 जून को लिस्बन में और 22 जून को कार्लस्टेड में स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि दोनों ही टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था जिसके बाद उनपर सवाल भी खड़े किए गए थे। लिस्बन में, चोपड़ा ने 83.18 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कार्लस्टेड में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 80.96 मीटर था। 

ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के बाद से चोपड़ा अब तक केवल दो ही बार 86 मीटर का आंकड़ा पार कर पाए हैं। टोक्यो ओलंपिक में पदक हासिल करने का उनका लक्ष्य 90 मीटर है। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!