गुजरात : बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। एक के बाद एक तस्वीरें जो सामने आ रही है, उससे यह पता चल रहा हैं कि स्थिति किस तरह से गंभीर है। गुजरात के जामनगर, राजकोट और जूनागढ़ में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे स्थिति बन गई है।
सबसे खराब हालात जामनगर के हैं। जहां 35 गांवों का संपर्क ही एक दूसरे से टूट गया है।एनडीआरएफ (NDRF) की 6 टीमें और वायुसेना के 4 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। जिससे बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। लगातार बारिश के चलते जामनगर जिले में 18 बांध ओवरफ्लो (Overflow) हो चुके हैं।
कई इलाके पूरी तरह से बाढ़ कि चपेट मै आ गए हैं। कई इलाकों में मकानों की पहली मंजिल तक पानी भर गया है। बाढ़ से बचाव के लिए ज्यादातर लोग अपने मकानों की छतों पर शरण लिए हुए है। NDRF की टीम घर में फंसे लोगों को निकाल रही है।