
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने 5 सट्टेबाज को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो पांचो को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

पांचो सट्टे बाज नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ स्थित एक मकान में रहकर सट्टेबाजी को अंजाम दे रहा था। 20 मोबाइल, 43 सिम कार्ड, 20 एटीएम कार्ड 6 लैपटॉप 5 चेक बुक, हिसाब किताब लिखा हुआ पांच रजिस्टर बरामद किया है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पांचो सट्टेबाज बिहार के कटोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाला है।


