
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन मोहल्ले में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 से 12 लाख के जेवरात सहित 81 हजार नकद की चोरी कर ली। इसे लेकर गृह स्वामी सरकारी शिक्षक पार्थ सारथी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वे अपने भतीजी की शादी में घर बंद कर परिवार के साथ बाहर गए थे। 8 दिसंबर को जब सुबह साढ़े छह बजे घर पहुंचे तो घर का मेन दरवाजा टूटा हुआ पाया। कमरे के अंदर गया तो अलमारी टूटा हुआ था और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था।

कहा है कि आलमारी के अंदर रखे करीब बारह लाख के सोने के जेवरात सहित 81 हजार रूपये की चोरी कर ली गई। इधर आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


