
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के जटाही मोड़ एवं तिवारी चौक स्थित मार्ग पर बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।

राह चल रहे लोगों की नजर बेहोश पड़े शख्स पर पड़ी तो इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दिया। नगर पुलिस उसे उठाकर पहले सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम 54 वर्षीय सौरव कुमार शरण है जो सलौनाटांडं का रहने वाला है।


