
Deoghar : जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो (Jasidih railway station platform number two) पर गुरुवार की सुबह हावड़ा मोकामा पेसेंजर ट्रेन (Howrah Mokama Passenger Train) से गिरकर एक रेलवे कर्मी की मौत हो गई। मृतक का नाम 38 वर्षीय राजेश कुमार है जो जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के तपोवन जमुआ का रहने वाला है।

वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल अंडाल में रेलवे गार्ड में कार्यरत था। जसीडीह आरपीएफ द्वारा उसे देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के रोने और चीत्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। महिलाएं दहाड़ मारकर रो रही थी परिवार के अन्य सदस्य उन्हें सम्हालने में जुटे थे।

बताया जाता है कि मृतक राजेश ड्यूटी कर हावड़ा मोकामा ट्रेन से घर आ रहा था। जसीडीह स्टेशन पर उतारने के दौरान वह फिसल गया और ट्रेन के नीचे आ गया।
मृतक को एक 5 वर्ष का और एक वर्ष का बेटा है। बताया जाता है कि वह 2013 से रेलवे में गार्ड की नौकरी कर रहा था।


