
Deoghar: देवघर दुमका मुखयमार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर स्थित टाटा शोरूम के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा उसे इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया।

घायल का नाम लल्लन साह है जो बैधनाथपुर का रहने वाला है। घटना के संबंध में घायल लल्लन साह ने बताया कि वह मोहनपुर से देवघर आ रहा था उसी क्रम में टाटा शोरूम के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने धक्का मारने वाले बाइक सवार को पकड़ने को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह घटनास्थल से बाइक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों कि मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना कि जानकारी मोहनपुर थाना पुलिस को दे दी गई है।


