
Jamui: मुंबई से 30 लाख के जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए चोर को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने जमुई पुलिस के सहयोग से दो चोर को चोरी के जेवरात और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। घटना जिले के सोनो थाना क्षेत्र की है। जेवरात की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमुई जिलांतर्गत सोनो थाना क्षेत्र के लाथरा, लोहा गांव निवासी नंदकिशोर पिता विशुन यादव 22 वर्ष,श्रवण कुमार पिता नकुल साह 31 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में सोनो थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि नंदकिशोर और श्रवण कुमार जो मुंबई में रहकर ऑटो ड्राइवर का काम करता था। इसी दौरान मुंबई के कपड़े का व्यवसाय राजेश प्रेमवरिया के उसके ऑटो से जेवरात लेकर कहीं जा रहा था। तभी दोनो ने ऑटो से ही 30 लाख 60 हजार की जेवरात की चोरी करके फरार हो गया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने इस दौरान शातिर चोर से 335 ग्राम का एक कड़ा जिसकी कीमत 15 लाख 30,000 हजार बताया जाता है। साथ ही 9 लाख नगद , एक मोबाइल जिसकी कीमत 5000 और एक हैंड बैग जिसकी कीमत 800 रुपया बताया जाता है। कुल मिलाकर 24लाख 35,800 रुपया का सामान बरामद किया गया।
इस मामले में मुबई के घाटकोपर थाना की पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना 23 सितंबर 2022 की शाम 5 बजे की है।जिसे लेकर कपड़ा व्यवसाय राजेश प्रेमबारिया ने मुंबई के घाटकोपर थाना में चोरी के मामले में दोनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस दोनो आरोपी को पूछताछ के लिए मुंबई साथ ले गई।


