
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कदई गावं में बेटा और बहु ने मारपीट कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का नाम 61 वर्षीय कारू मंडल है।

पुलिस को दिये बयान में कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटे से अलग रहता है और पैंशन के रूपये अपना भरण पोषण करता है। कहा है कि 30 अगस्त की शाम पांच बजे बड़ा बेटा पवन मंडल उसकी पत्नी ललिता देवी, छोटी बहु ज्योति देवी एक मत होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। लाठी- डंडा ईंट से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बेटा पवन मंडल पॉकेट से पेंशन का 4000 रूपये निकाल लिया। हो हल्ला सूनकर छोटा बेटा छोटा लड़का दौड़कर पहुंचा तब उसकी जान बची।

उपरांत उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


