
Deoghar: सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर देवघर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीं बस एवं ऑटो सुविधा नहीं मिलने से सुबह सात बजे से 09 बजे तक फब्बारा चौक को जाम कर दिया। श्रद्धालुओं उनका आरोप था कि उन्हें बस और कार की सुविधा नहीं दी जा रही है।

इससे देवघर से बासुकीनाथ जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिले के ऑटो चालक और छोटे वाहन चालकों ने जिला प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अपने वाहनों को बंद कर दिया था। जिससे ऑटो और टोटो से जाने वाले श्रद्धालु परेशान हो गये।।

श्रद्धालुओं का कहना था कि अगर टेंपो और ई-रिक्शा की सुविधा नहीं मिलेगी तो लाखों की संख्या में आए श्रद्धालु बासुकीनाथ कैसे पहुंचेंगे। श्रद्धालु सुबह से ही बासुकीनाथ जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन उन्हें कोई वाहन नहीं मिल रहा था।

सिर्फ बसें चल रही थी लेकिन लोगों की भीड़ के कारण बसों की संख्या कम पड़ गई थी। जानकारी मिलते ही डीटीओ अमर जॉन अइंद, पालोजोरी सीओ एसपी रॉय, यातायात थाना प्रभारी माइकल कोड़ा, नगर थाना पुलिस जाम स्थल पहुंची और कांवरिया को समझा बुझाकर जाम स्थल से हंटाया।
प्रशासन की मनमानी के कारण अपने वाहन बंद किएऑटो चालकों का कहना है कि प्रशासन की मनमानी के कारण उन्होंने अपने वाहन बंद किए हैं।
एक साल के इंतजार के बाद उन्हें कुछ पैसे कमाने का मौका मिलता है, लेकिन जिस तरह से प्रशासन उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है, उससे ऑटो चालक परेशान हैं।


