Deoghar: श्रावणी मेला उद्घाटन से पहले झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया।

बाबा मंदिर पहुंच मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की।

दीपिका पांडेय ने कहा “श्रावणी मेले के पावन अवसर पर आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धा, भक्ति और समर्पण से भरे वातावरण में हर चेहरा आस्था की रौशनी से आलोकित था। गुरु पूर्णिमा के इस शुभ दिन पर, बाबा भोलेनाथ से झारखंड की खुशहाली, जन-जन के कल्याण की प्रार्थना की, सभी के जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि बनी रहे यही कामना है।”



