
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के रांगामोड़ के पास रेलवे ऑवर ब्रीज के पास अनिंयत्रित कांवरिया का एक्सक्यूवी वाहन सामने से आ रहे एक बोलेरो में धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हांलाकि इस घटना में कोई हातहात नहीं हुआ। एक्सक्यूवी वाहन बिहार के सुपौल जिला का बताया जाता है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को नगर पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बताया जाता है एक्सक्यूवी वाहन का चालक नशे में था। वह बाघमारा बस स्टेंड से जबरन वाहन को निकालकर वहां लगे बेरियार को तोड़ते हुए ऑवर ब्रीज के पास पहुंचा जहां पहले एक स्कूटी सवार युवती को धक्का मार दिया।
उपरांत ऑवर ब्रीज से रांगामोड़ आने के क्रम में सामने से आ रही एक बोलेरो वाहन में धक्का मार दिया। बताते चलें कि उक्त रास्ते में सैंकड़ो की संख्या में कांवरिया पैदल चल रहे थे।
गनिमत रही की वाहन बीच सड़क पर बोलेरो से टकराकर रूक गया। वहीं नगर पुलिस ने एक्सक्यूवी वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।


