
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना में अवैध महुआ शराब बरामदगी के मामले में दो अलग-अलग उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें दो लोगों को आरोपी बनाया गया है।

एक मामला पुअनि अनित कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है। जिसमें कहा है गया कि पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर थाना इलाके के मुस्फा गावं में अवैध महुआ शराब को लेकर छापेमारी की गयी। मुस्फा गांव निवासी जितेन्द्र महथा के घर से दो प्लास्टिक डब्बा में 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया जबकि 30 किलो ग्राम जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया।

दूसरा मामला पुअनि मिथलेश कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है। मामले में मलहरा निवासी कोल्हा पासी को आरोपी बनाया गया है। उसके घर से छापेमारी कर 16 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद करते हुए करीब 20 किलो जावा महुआ को विनष्ट करने का काम किया गया।
इधर, जिले के देवीपुर थाना में अवैध महुआ शराब खरीद-बिक्री को लेकर दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। एक मामला पुअनि सच्चिदान्द शर्मा के बयान पर दर्ज किया गया है। जिसमें केंदुआ निवासी धनेश्वर महरा को आरोपी बनाया गया है। दूसरा मामला सअनि उषा कुमारी के बयान पर दर्ज किया गया है। जिसमें बंदरचुंआ निवासी सुनिल टूडू को आरोपी बनाया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।



