
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह-झाझा रेल खंड पर मानिकपुर ओवरब्रिज के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम बिलो ठाकुर है जो बिहार के जमुई जिले के चन्द्रमंडी थाना इलाके के गंगटी माधोपुर का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह थाने के एस आई विनोद कुमार और एएसआई मुकेश कुमार सिंह सदलबल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है मृतक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमे जमीन संबधित समस्या को लेकर हमेशा कुछ लोगों द्वारा परेशान किये जाने कि बात लिखी हुई बताई जाती है।

सुसाइड नोट में परेशान करने वाले कुछ लोगों के नाम का भी जिक्र किया गया है। मामले को लेकर जसीडीह पुलिस जांच में जुट गई है।


