
Deoghar: एक श्रद्धालु कि अचनाक तबियत बिगड़ने के उपरांत बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र से एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बिहार के नालंदा जिला के पोहा मालपुर गांव निवासी 55 वर्षीय शैलेंद्र प्रसाद अपने साथी के साथ सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबा धाम आ रहे थे। उसी क्रम में वे रास्ते में गिरकर बेहोश हो गए।

सबसे पहले उन्हें इलाज के लिए कटोरिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा जांच के उपरांत मृत्यु घोषित कर दिया गया।
साथियों के द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शनिवार कि सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे ओर शव को अपने साथ लेकर चले गए।


