
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर घोरमारा बाजार से छापेमारी कर 06 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गया आरोपी घोरमारा हरिनन्दन पेड़ा भंडार गली निवासी अभिषेक कुमार और रामजी कुमार के नाम शामिल हैं। इसे लेकर मोहनपुर थाना प्रभारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

बताया जाता है की मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप को गुप्त सूचना मिली थी कि घोरमारा हरिनन्दन पेड़ा भंडार गली में दो व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने का कार्य किया जा रहा है। इसकी पहले वरीय पदाधिकारी को दिया। उपरांत उनके निर्देश पर एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची तो उन्हें देखकर दोनों भागने लगे।

जवानों ने खदेड़ कर दोनों को दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उन दोनों के पॉकेट से तीन-तीन ग्राम पुड़िया बंधा हुआ ब्राउन शुगर जब्त किया गया।
पुलीसिया पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें भागलपुर एवं देवघर के तस्कर के द्वारा ब्राउन सुगर बेचने के लिए दिया जाता है। बताया कि वे लोग मोहनपुर एवं सिमरजोर इलाके में ब्राउन शुगर को बेचने का कार्य करते हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में मोहनपुर पुलिस छापेमारी करने में जुट गई है।



