
Deoghar: देवघर जले के कुंडा थाना क्षेत्र के बामपास टाउन स्थित एक विवाह भवन से गिरकर बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम गूगलडीह निवासी सकूल यादव है।

घटना के संबंध में अस्पताल प्रबंधन द्वारा द्वारा बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दें दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह मैं सुरक्षित रखवा दिया है।
वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



