
हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग खत्म करने के बाद कंगना रनौत ने अब अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में कंगना ने व्हाइट कलर की ट्रांसपैरेंट ब्रालेट ਕੇ साथ ही हाई वेस्ट पैंट पहनी है।

वहीं कंगना ने अपने बालों को लुक देने के लिए बन बनाया है और गले में गोल्डन चेन से अपने लुक को कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में कंगना किसी लेक के किनारे खड़े होकर वह पोज दे रही हैं।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने गालिब का बहुत ही खूबसूरत सा शेर लिखा है। वह लिखती हैं- ‘मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पर दम निकले।‘

इन तस्वीरों में कंगना का बहुत ही बोल्ड अवतार देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कंगना की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को जहां पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स कंगना की इन तस्वीरों को वाहियात बता कर ट्रोल भी करने की कोशिश कर रहे हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो कंगना रनौत बतौर अभिनेत्री फिल्म धाकड़ के अलावा जल्द ही फिल्म थलाइवी, तेजस और इमरजेंसी में नजर आयेंगी।
इसे भी पढ़ें:
- दिल्ली के Kashmere Gate bus gang-rape case में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले, DNA रिपोर्ट का इंतजार
- दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने Sleeper Bus Gang-Rape Case के विरोध में आधी रात को निकाला मार्च
- American हमलों के जवाब में Iran ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
- BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?
- Ujjain: भाद्रपद पंचमी पर बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु



