Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित सत्संग चौक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है। मामले को लेकर पीड़िता सत्संग चौक की रहने वाली जुही शीतल ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना गुरुवार की है। पीड़िता का कहना है कि रोजना की तरह सुबह 7:20 बजे अपने दोनों बच्चों को स्कूल बस में चढ़ाने घर से मुख्य मार्ग तक गई थी।

स्कूल वैन में बच्चों को चढ़ा ही रही थी कि उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचा और उसके गले से सोने का चेन छीन लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। इसके तुरंत बाद 100 नंबर पर डायल कर घटना की जानकारी दी।
घटनास्थल के पास एक टायर शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



