
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर रविवार की रात सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बतायी जाती है। उसके सिर व शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोट लगी है। मृतक शुभम कुमार सिंह करनीबाग मोहल्ला का रहने वाला बताया जाता है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक बाइक से जा रहा था। बाइक की गति अधिक होने के कारण नियंत्रण बिगड़ गया। गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
इधर, अलग अलग इलाके में हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं।
बिहार के जमुई जिला स्थित चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के मधुबन चौक पर बाइक बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
घटना के संबंध में घायल सुरेश शर्मा ने बताया कि अपने भाई विवेक शर्मा के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे। उसी क्रम में बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बोलेरो को जब्त कर अपने साथ थाना ले गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर स्थान पहुंचाया गया। जहां पर इलाज जारी है।
वहीं, कटोरिया थाना क्षेत्र के कौवादा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
घटना के संबंध में बांका जिला कटोरिया थाना क्षेत्र के सठयारा गांव निवासी घायल निरंजन मांझी ने बताया कि वह अपना ससुराल अपने 5 साल का बेटा सागर को लेकर जा रहे था। उसी क्रम में पीछे से अज्ञात बहन ने धक्का मार दिया और घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज जारी है।
वहीं घटना की जानकारी कटोरिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।


