
Deoghar: आज अहले सुबह देवघर में एक पुराना भवन गिर गया. भवन गिरते ही चारो और कोहराम मच गया. देवघर में मौजूद गोड्डा MP Nishikant Dubey तुरंत घटना स्थल पहुंचे।

यहाँ उन्होंने NDRF टीम व स्थानीय लोगो की मदद से दबे हुए लोगो को सुरक्षित निकालने के लिए जरुरी उपायों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया।

निशिकांत दुबे ने अपने ‘X’ हैंडल पर लिखा है की देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंज़िला मकान ढह गया ।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह@AmitShah जी ने तुरंत की टीम भिजवाया ।सुबह से मैं ख़ुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूँ ।
स्थानीय लोगों ने अभीतक 3 लोगों को तथा NDRF ने 1 महिला को बचाया है ।बचाव कार्य जारी है,घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है.


