
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के मल्हारा गावं में चाकू मारकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का नाम रुखसाना खातून है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कि बावत महिला के पिता नासिर अंसारी ने बताया कि बेटी रुखसाना रविवार को ही ससुराल से आई थी। घर का चापनल की मरम्मती किया गया था। बड़े चाचा चापनल मरम्मती के एवज में ज्यादा पैसा मांग रहे थे। उसी क्रम में रुखसाना वहां पहुंची तो चाचा शक्ति मियां ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर परिजनों द्वारा घटना कि जानकारी रिखिया पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।


