
Deoghar: देवघर सदर अस्पतला में इलाज के क्रम में एक विषपान करने वाली महिला की मौत हो गयी। मृतका का नाम 30 वर्षीय निर्मला देवी है जो बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के माथाबाड़ी गावं की रहने वाली है। इधर सूचना मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के समक्ष दिये बयान में मृतका की मां बांका जिला के फुलीडुमर थाना इलाके बुढ़वाबथान निवासी सरिता देवी ने कहा है कि वर्ष 2019 में बेटी की शादी कटोरिया थाना इलाके के माथाबाड़ी निवासी रामविलास यादव के पुत्र मिठन यादव के साथ किया था। बेटी ससुराल में शांतिपूर्व रह रही थी। कभी- कभी दोनों पति पत्नि के बीच नौकझोंक होता था। वह इसके चलते तनाव में रहा करती थी। कहा है कि 23 जून को वह पति से वीडियो कॉल कर बात कर रही थी। उसी दौरान पति को दिखा कर उसने कीटनाशक दवा पी लिया। उपरांत उसकी तबियत बिगड़ गयी। इसी जानकारी उसके पति ने उनलोगों को फोन पर दिया। सभी लोग उसके ससुराल पहुंचे तो देखा की बेटी बेहोश पड़ी है। पहले इलाज के लिये कटोरिया अस्पताल लेकर गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।


