Mumbai: फेमस क्राइम शो ‘सीआईडी’ में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का कल रात यानी 4 दिसंबर को निधन हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे 57 साल की उम्र में एक्टर की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज 5 दिसंबर को होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश की हालत गंभीर थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह लीवर डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे।

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था और बताया कि उनका लिवर डैमेज था।
इस समय शो ‘सीआईडी’ की पूरी स्टार कास्ट उनके घर पर है।



