
Mumbai: मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में मंगलवार देर रात निधन हो गया है। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

कल यानी बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा इंडिया की तरफ से बताया गया कि सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्याओं थी । कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे।


