
Ranchi: शराब घोटाले मामले में एसीबी की टीम ने आईएएस विनय चौबे पर दबिश दी है। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी से पहले मेडिकल टीम को भी बुला कर स्वास्थ्य जांच कराया गया। एसीबी के अधिकारियों की टीम मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे आईएएस विनय चौबे के घर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। विनय चौबे उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव थे। उनके कार्यकाल में कथित तौर पर शराब घोटाला हुआ।

बताया जा रहा है कि गजेंद्र सिंह को भी पूछताछ के लिए लाया गया है।
बता दें कि 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में जो शराब घोटाला हुआ था, उसमें आरोप है कि रायपुर में स्थित एक सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम का उपयोग कर झारखंड में शराब की आपूर्ति की और इस प्रकार करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया। इस घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर सहित कई अन्य आरोपी बनाये गये हैं।



