
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान स्थित एक होटल के पास से स्कॉर्पियो चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर गढ़वा जिला के अंचला नावाडीह निवासी मोहम्मद जहीर अंसारी ने आवेदन देकर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

बताया कि वह स्कार्पियो लेकर कुछ लोगों को सतसंग आश्रम में पूजा पाठ कराने 18 जून कि रात 11.30 बजे आया था। बेलबागान स्थित एक होटल में रुका। 19 जून को सतसंग आश्रम गए और रात करीब 11.30 बजे स्कार्पियो को बेलबागान स्थित होटल के बाहर लगाकर कमरे में सभी सोने चले गए। बताया कि 20 जून की सुबह 06 बजे के आसपास उठे और बाबा मंदिर में लोगों को पूजा कराने के लिए होटल के कमरे से बाहर निकला तो देखा कि बाहर खाड़ी स्कार्पियो गायब है।

उपरांत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे कि जांच किया तो पाया कि देर रात करीब 2.30 बजे के आसपास कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कार्पियो को चोरी कर ले जाते हुए देखा गया। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर मामले कि छानबीन में जुट गई है।


