
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के रहने वाले एक 36 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा चाकू से गला काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। जिसका नाम कार्तिक नरोने है। उसे बुधवार की देर रात को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद को लेकर गुस्से में आकर चाकू से अपना गला काटने का प्रयास किया। जब खून निकलने लगा तो परिजन आनन फानन में उसे देर रात को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।


