
Deoghar: देवघर में मौजूदा ट्रैफिक लोड के हालात बेहतर होने वाले हैं। जिससे देवघरवासियों को जाम से निजात मिलने वाली है। क्योंकि, देवघर शहर में एक फ्लाई ओवर बनने जा रहा है। जिसके डीपीआर बनाने को भी स्वीकृति मिल गई है।

ये फ्लाई ओवर देवघर शहर के राम मंदिर के पास से महेश्मारा तक बनेगा। इस फ़्लाई ओवर के बन जाने से बैद्यनाथपुर चौक, कुण्डा बाइपास पर हर रोज लगने वाले जाम से शहर वासियों को मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही शहर की खुबसूरती को चार चांद भी लगेगा।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि देवघर में राममंदिर गली के आगे से लेकर महेशमारा तक फ़्लाई ओवर बनेगा। उन्होंने बताया कि इसके डीपीआर बनाने की स्वीकृति हो गई है। यह नेशनल हाइवे 114 A का हिस्सा है,पूरा पैसा केन्द्र सरकार देगी।
सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “देवघर में राममंदिर गली के आगे से लेकर भायजी सुनील खबाडे जी के घर महेशमारा तक फ़्लाई ओवर बनेगा ।इसके डीपीआर बनाने की स्वीकृति हो गई ।यह नेशनल हाइवे 114 A का हिस्सा है,पूरा पैसा केन्द्र सरकार देगी।इस फ़्लाई ओवर से बैद्यनाथपुर चौक,कुण्डा बाइपास पर प्रत्येक दिन लगनेवाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी ।अपना देवघर,स्वच्छ और सुंदर देवघर”


