
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। चोरों ने इस चोरी को एक झारखंड पुलिस कर्मी के घर में अंजाम दिया है। इसे लेकर पुलिसकर्मी किशोर कुमार सिंह की पत्नी राखी कुमारी और विश्वजीत ठाकुर की पत्नी रश्मि कुमारी ने संयुक्त रूप से नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि वे सपरिवार श्राद्ध कर्म में भाग लेने पैतृक गांव लखीसराय गए थे। गांव से जब वापस लौटे लौटे तो देखा कि ग्रिल का ताला तोड़कर अंदर कमरे का भी ताला तोड़ा गया है। कमरे के अंदर गई तो देखा कि गोदरेज के लॉक को तोड़कर उसमें रखे सारे जेवरात की चोरी कर ली गई है। चोरी हुए जेवरातों में 30 ग्राम का सोने का चेन, सोने का नथ टीका 15 ग्राम, झुमका 12 ग्राम, बाली दो जोड़ा 10 ग्राम, टॉप सोने का 16 ग्राम, सोने की अंगूठी 4 पीस 16 ग्राम, सोने का लॉकेट तीन पीस 15 ग्राम तथा चांदी का पायल दो जोड़ा 200 ग्राम चोरी कर ली गई।

नगर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।


