
Deoghar: सावन से पहले देवघरवासियों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। देवघर से वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी सावन से पहले दिखाई जाएगी। ये ट्रेन वाया गया होकर चलेगी।

इस ट्रेन के मिलने से कम वक्त में यात्री बैधनाथधाम से विश्वनाथधाम तक की यात्रा तय कर सकेंगे। खासकर श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

इस बात की जानकारी देते हुए गोड्डा एमपी निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लिखा “बैद्यनाथ से विश्वनाथ के लिए भाया गया सावन के पहले। मोदी गारंटी,जो कहा वही सत्य,शिव व सुंदर है।”



