Deoghar: झारखंड बीजेपी ने मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस मैनिफेस्टो को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने संपूर्ण बताया है और कहा है कि बीजेपी झारखंड और संथाल के इतिहास को जिंदा रखना चाहती है।

मंगलवार को देवघर में प्रेस वार्ता करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि बीजेपी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 से 12 दिनों से क्षेत्र में लगातार घूम रहा हूं अनुभव के आधार पर का रहा कि संथाल परगना में चुनाव एक तरफा है। भाजपा का किसी भी पार्टी से मुकाबला नहीं है।

उन्होंने कहा झारखंड में हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले एनआरसी लागू किया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि आदिवासियों की जनसंख्या घट कर 45% से 26% हो गई है। और बंग्लादेशी मुसलमानों की जनसंख्या 9% से बढ़कर 25 से 26% हो गई है। ऐसे में सभी को चिन्हित करना है। आदिवासियों की जमीन पर जो कब्जा कर रखा है उन्हें फिर से वापस बीजेपी दिलाने का काम करेगी। सांसद ने कहा कि डेमोग्राफी और आदिवासियों को बचाने के लिए बीजेपी ने सबसे बड़ा संकल्प लिया है।
डॉ. निशिकांत ने कहा कि संथाल परगना में सिदो कान्हो, चांद भैरव और फूलो झानो ने बड़ा योगदान दिया है। लेकिन उनके बलिदान को मिटाने की साजिश झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा की जा रही है और उनके पैरलर में शिबू सोरेन को जेएमएम खड़ा करना चाहती है।
सांसद ने कहा कि जेएमएम की साजिश है कि एक दिन ऐसा आयेगा जब भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हो, चांद भैरव और फूलो झानो से बड़ी स्टैचू शिबू सोरेन की होगी और शिबू सोरेन माडर्न युग के भगवान माने जाएंगे। इस कारण से भारतीय जनता पार्टी इतिहास को जिंदा रखना चाहती है। इसलिए दुमका में सिदो कान्हो के नाम पर स्टैचू और रीसर्च सेंटर बनाए जाएंगे। ताकि आने वाली पीढ़ियों को पता चले कि अंग्रेजों से कितनी बड़ी लड़ाई सिदो कान्हो ने लड़ी।
गोड्डा सांसद ने कहा कि जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बीजेपी गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज बनाएगी। पीने के पानी और सिंचाई के पानी के लिए साधन की व्यवस्था करेगी। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार कैसे दिया जाए। उसपर काम करेगी। बेरोजगार युवाओं, महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए सम्मानित राशि दी जाएगी। अनुबंधित कर्मियों को नियमित करने की व्यवस्था करेगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सभी वर्ग का ख्याल और खासकर संथाल परगना के दर्द को खत्म करने का प्रयास इस मैनिफेस्टो में किया है। जो संपूर्ण है।



