
Deoghar: देवघर पुलिस ने छिनतई की घटना को गंभीरता से लेते हुए गुप्त सूचना पर दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दोनों से पुछताछ करने में पुलिस जुटी है। हिरासत में लिये गये दोनोंं बदमाश कोढ़ा गैंग के सदस्य बताये जाते हैं। हांलाकि देवघर पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से गुरेज कर रही है।

सूत्रों कि माने तो देवघर पुलिस शनिवार को शहरी क्षेत्र में हुए कई छिनतई के मामले का खुलासा कर सकती है। बताते चलें कि नगर थाना इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार महिलाओं से चेन छिनतई की घटना घट रही थी। छिनतई करने वाले बदमाशों का इतना मन बढ़ गया था कि एक दिन में शहरी क्षेत्र के अलग -अलग इलाके में पांच महिलाओं से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे दिया था। छिनतई को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करना नगर पुलिस के लिये चुनौती बना गयी थी।

शहरी क्षेत्र में बढ़ती छिनतई की घटना को एसपी राकेश रंजन ने गंभीरता से लिया था और ऐसे मामले को लेकर नगर पुलिस को कड़ी फटकार भी लगायी थी। एसपी ने घटना पर लगाम लगाने के लिये नगर थाना एवं यातायात थाना पुलिस को अतरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया। शहरी क्षेत्र में आम गश्ती के अलावे बाइक से गश्ती करने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि तकनिकि सेल के आधार पर छिनतई करने वाले अपराधकर्मियों पर पुलिस नजर रख रही थी ।
शुक्रवार को देवघर पुलिस को सारठ थाना इलाके में छिनतई करने वाले अपराधियों के घूमने की सूचना मिली। सूत्रों ने बताया की पुलिस द्वारा घेराबंदी कर सारठ थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक के पास से दो बदमाश को हिरासत में ले लिया गया। जबकि दो भागने में सफल रहे। समाचार लिखे जाने तक हिरासत में लिये गये दोनों बदमाशों से नगर थाना पुलिस लगातार पुछताछ करने में जुटी थी।


