
Ranchi: राज्य में गंभीर गर्मी और तपिश के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में केजी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं 12 जून से 15 जून तक बंद रहेंगी। झारखंड स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक आदेश जारी किया है।

बता दें कि इससे पहले विभाग ने सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में केजी से कक्षा 12 की क्लास सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलाने का आदेश जारी किया था.


